संदेश

"उम्मीद" Akhil Akhilesh

चित्र
रात अपने साथ कई कहानियां लेकर आती है... सब चैन से नहीं सोते। कोई नींद न आने वजह से परेशान रहता है तो कोई अपने सुनहरे भविष्य के सपनें संजोए पुस्तकों से लड़ रहा होता है। कोई परिवार के भरण पोषण के लिए नाइट ड्यूटी करता है। रातें शांत नहीं होती परंतु एक क्रांति की गवाह बनती हैं। भविष्य का सफर रातों से होकर गुजरती हैं और भविष्य का सपना रातों में पलता हैं। मृत्यु अंतिम पड़ाव है, वाकी जिंदगी तो उम्मीदों से भरी है....!!! #महादेव❤️ Akhil Akhilesh #ThirdEye #AkhilAkhilesh #Thirdeye367

Valentine's Day Special "Akhil Akhilesh"

चित्र
बाँसुरी बजाता कन्हैया प्रेम में तुम्हें प्रिय है मगर सती का शव हाथों में धरे शंकर से क्यों घबराते हो? तुम प्रेम तो चाहते हो मगर अपनी सीमाओं के भीतर ! पर सार्वभौमिकता से भागते हो ! तुम प्रेम से अभी भी बहुत दूर हो! क्या तुम प्रेम करना भी जानते हो? #Valentines Days Akhil Akhilesh ThirdEye #Thirdeye367 #AkhilAkhilesh

सब कुछ बर्दाश्त करेंगे और कभी हर्फ़-ए-शिकायत ज़बान पर न लाएँगे। क्योंकि अगर इस दर से धक्का मिल गया तो कोई और ठिकाना नहीं है...

चित्र
सब कुछ बर्दाश्त करेंगे और कभी हर्फ़-ए-शिकायत ज़बान पर न लाएँगे। क्योंकि अगर इस दर से धक्का मिल गया तो कोई और ठिकाना नहीं है... Akhil Akhilesh #AkhilAkhilesh

फ़िल्म फूल और कांटे में विलेन रॉकी का किरदार निभा रातो-रात प्रसिद्ध होने वाले एक्टर आरिफ़ खान Akhil Akhilesh With Arif Khan

चित्र
Akhil Akhilesh With Arif Khan  तस्वीर में अजय देवगन की पहली फ़िल्म फूल और कांटे में विलेन रॉकी का किरदार निभा रातो-रात प्रसिद्ध होने वाले एक्टर आरिफ़ खान हैं। जितनी बेहतरीन इनकी एक्टिंग थी उतने ही बेहतरीन और सुलझे हुए इंसान लगे मुझे। इनकी इंटरव्यू जल्द ही आप सब के बीच होगी शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है। क्या कारण था कि इन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली? किसने इनके पाकिस्तानी होने की अफवाह उड़ाई और इनको अपने आप को हिंदुस्तानी साबित करने में कितना वक्त लगा? सभी विषयों पर इंटरव्यू में बात होगी। जल्द ही वीडियो का लिंक शेयर करूँगा। #Arifkhan  #fulaurkaante

आत्मविश्वास Akhil Akhilesh

चित्र
वक्त के साथ बदल जाना अच्छा होता है तुरंत कुछ लोग होते हैं जो वक्त को बदलने के लिए निकलते हैं और वक्त को वही बदल पाते हैं जिनके अंदर आत्मविश्वास और धैर्य कूट-कूट कर भरा होता है।।

मेरा मन! Akhil Akhilesh

चित्र
कभी-कभी मैं बहुत व्याकुल हो जाता हूं अपने पढ़ाई को लेकर, करियर को लेकर और भविष्य को लेकर.. ऐसा नहीं है कि मैं इन सब के लिए मेहनत नहीं कर रहा परंतु फिर भी पता नहीं क्यों कहीं ना कहीं से आकर नकारात्मक शक्ति मुझे थपड़ मार ही देती है, शायद मैं कम वक्तों में विजय होना चाहता हूं,।। एक बात मैं समझ गया हूँ अगर जीवन में कुछ अलग करने की ज़िद है तो फिर दुनियादारी के मोह का त्याग करना ही पड़ेगा..!!! मेरा मन! Akhil Akhilesh

उसे आईलाइनर पसंद था, मुझे काजल। Akhil Akhilesh

चित्र
                                    उसे आईलाइनर पसंद था, मुझे काजल। वो फ्रेंच टोस्ट और कॉफी पे मरती थी, और मैं अदरक की चाय पे। उसे नाइट क्लब पसंद थे, मुझे रात की शांत सड़कें। शांत लोग मरे हुए लगते थे उसे, मुझे शांत रहकर उसे सुनना पसंद था। लेखक बोरिंग लगते थे उसे, पर मुझे मिनटों देखा करती जब मैं लिखता। मसूरी के लाल डिब्बे में बैठकर सूरज डूबना देखना चाहता था। उसकी बातों में महँगे शहर थे, और मेरा तो पूरा शहर ही वो। न मैंने उसे बदलना चाहा न उसने मुझे। एक अरसा हुआ दोनों को रिश्ते से आगे बढ़े। कुछ दिन पहले उनके साथ रहने वाली एक दोस्त से पता चला, वो अब शांत रहने लगी है, लिखने लगी है। आधी रात को अचानक से उनका मन अब चाय पीने को करता है। और मैं...... मैं भी अब अक्सर कॉफी पी लेता हूँ किसी महँगी जगह बैठकर। ❤️ #bhaskar  Akhil Akhilesh अखिल अखिलेश